NAVHINDUSTAN NEWS
नया भारत, नये सपने, नई उम्मीदें   
Home FAQ RSS Links Site Map Contact
 
..:: Hot News:    
All News
भारत
प्रदेश
 » दिल्ली
 » NCR
 » बिहार
 » झारखण्ड
 » उत्तर प्रदेश
 » हरियाणा
 » पंजाब
 » अन्य_राज्य
दुनिया
महानगर
 » DELHI
 » MUMBAI
 » KOLKATA
 » CHENNAI
कारोबार
खेल-जगत
सम्पादकीय
blog
मनोरंजन
 » बॉलीवुड_जगत
 » हॉलीवुड_जगत
 » भोजपुरी_जगत
 » क्षेत्रीय_फ़िल्म_जगत
 » फैशन_जगत
बिहार_एक_नजर
 » बिहार_की_माटी
 » बिहारी_एक_गौरव
 » बिहार_के_लाल
 » एक_बिहारी_सब_पर_भारी
 » लिट्टी-चोखा
SPECIAL
 » भक्ति_सागर
 » चुटकुले
 » खाना_खजाना
 » सूडोकू
 » घर_संसार
 » रहन-सहन
 » शौक-ए-शायरी
अपराध
संस्कृति
CAREER
खबर का असर
Contact_Us
NAVHINDUSTAN
ADVERTISE WITH US

Newsletter
Your Name:
Your Email:
Submit

Poll

क्या अब लेना चाहिए भारत को पाकिस्तान से सरबजीत का बदला?

-----------
हां
नहीं
पता नहीं
Vote
 
Result

 
NAVHINDUSTAN 
केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव!
Saturday, 01.01.2000, 01:10pm (GMT+5.5)

नई दिल्ली। संसद को अपराधियों का अड्डा बताने वाले अन्ना हजारे के सहयोगी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राजनीतिक दलों ने तीखा हमला बोला है। अपने मतभेदों को भुलाकर सभी पार्टियों ने कहा है कि केजरीवाल की घृणित टिप्पणी से यह पता चलता है कि उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। वहीं राजद केजरीवाल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि यह संसद का अपमान है। यह इस देश की जनता का अपमान है, जो सांसदों और विधायकों को चुनकर भेजती है। ऐसे बयानों से लोकतंत्र कमजोर होता है। ऐसे लोगों का प्रचार नहीं करना चाहिए। संसद में ऐसे लोगों का बहुमत है जो इस देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। वे सभी वहां कड़ी मेहनत से पहुंचे हैं।

भाजपा ने केजरीवाल के बयान पर आक्रोश जताते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को ईमानदार के रूप में पेश करने की कोशिश में यह एहसास कराते हैं कि पूरी दुनिया बेईमान हैं। इससे पता चलता है कि उन्हें संविधान और लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। पार्टी के महासचिव मुख्तार अब्बास नकवी ने यह स्वीकार किया कि संसद में कुछ लोगो दागी हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप संसदीय प्रणाली या लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म नहीं कर सकते।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा है कि यह लोकतंत्र पर हमला है। यह उन लोगों की मानसिकता का परिचायक है। पासवान ने उन नेताओं को भी आड़े हाथ लिया, जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्न हजारे के आंदोलन में उनके साथ मंच साझा किया था।

गौरतलब है कि उत्तार प्रदेश के गाजियाबाद में शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि इस संसद में 163 सदस्यों पर जघन्य अपराध के मामले हैं। इस संसद में बलात्कारी, लुटेरे और हत्यारे बैठे हैं। आप कैसे उम्मीद करते हैं कि यह संसद जन लोकपाल बिल को पारित कर देगी? आपको गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिला देगी?

केजरीवाल के बयान पर बाबा रामदेव ने कोच्चि में कहा कि केजरीवाल के शब्दों और भाषा पर आपत्तिहो सकती है लेकिन उन्होंने जो कहा है, वह बिल्कुल सही है। अगर हम सांसद चुन सकते हैं तो उनके खिलाफ भी बोल सकते हैं

टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल संसद के बजट सत्र में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगा। राजद यह प्रस्ताव केजरीवाल के सांसदों के ऊपर दिए गए गैरवाजिब टिप्पणी पर लाएगा।

पार्टी महासचिव राम कृपाल यादव ने रविवार को कहा कि केजरीवाल ने अपनी टिप्पणी से संसद, उसके सदस्यों और मतदाताओं का अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसके साथ ही केंद्र से मांग कर दी कि उन्हें तुरंत राष्ट्रद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया जाए।

यादव ने आरोप लगाया कि सामाजिक कार्यकर्ता केजरीवाल विदेशी ताकतों की शह पर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर व कमजोर करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा केजरीवाल ऐसा इस लिए कर रहे हैं क्योंकि अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को लोगों ने अस्वीकार कर दिया है।

hemant

Comments (0)        Print        Tell friend        Top




 
Events
Su Mo Tu We Th Fr Sa
      1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  
May 2013

News in Pictures

बुरे फंसे मैच फ़िक्सर, पुलिस कर रही है मकोका लगाने की तैयारी


Advertisement

Search