|
|
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद
Friday, 08.06.2012, 05:45am (GMT+5.5)
पटना। बिहार की राजधानी पटना के समीप दानापुर इलाके से पुलिस ने एक टाइम बम बरामद किया। समय रहते बम की सूचना मिल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। पिछले सप्ताह ब्रह्मेश्वर मुखिया की शवयात्रा के दौरान पटना एवं आसपास मुखिया समर्थकों द्वारा की गई तोङफोङ एवं आगजनी के बाद से राजधानी में खौफ फैला हुआ था।
पुलिस के अनुसार दानापुर के भट्ठी मुहल्ला में लोगों से सड़क के किनारे एक संदिग्ध पैकेट मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने तुरन्त ही बम निरोधक दस्ते तक यह सूचना पहुँचाई। बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर पहुँचकर बम को सावधानीपूर्वक निष्क्रिय किया। सुरक्षा की दृष्टि से दस्ते ने बम के पैकेट को खुले स्थान पर गंगा के किनारे खोला। दस्ते ने उस पैकेट से एक शक्तिशाली टाइम बम बरामद किया। इस टाइमबम में 12 वोल्ट की एक बैटरी, डिटोनेटर सहित अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया था।
पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि समय रहते ही बम निष्क्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बम किसने, कब और किस उद्देश्य से रखा, इसका पता अब तक नहीं चला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञात हो कि दानापुर क्षेत्र राजधानी का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। पुलिस ने आशंका जताई है कि कुछ शरारती तत्वों ने शहर में अशांति का माहौल बनाने के उद्देश्य से यहां बम को लगाया होगा। षड्यंत्रकारी एकबार फिर लोगों के अंदर डर एवं खौफ पैदा करना चाहता है। बहरहाल बात जो भी हो, प्रशासन की नाकामयाबी का भरपूर फायदा उठा रहे हैं ये दहशदगर्द। इन सबको देखते हुए तो मन में एक ही सवाल उठता है, इसे अपराधियों का बढता हौसला कहा जाए या प्रशासन की शिथिलता ?
पवन कुमार चौधरी
|
|
|
|
| |
|
|
1 |
2 |
3 |
4 |
| 5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
11 |
| 12 |
13 |
14 |
15 |
16 |
17 |
18 |
| 19 |
20 |
21 |
22 |
23 |
24 |
25 |
| 26 |
27 |
28 |
29 |
30 |
31 |
|
| May 2013 |
|
|