|
|
मोदी प्रकरण में बलबीय पर बरसें शरद
Monday, 25.06.2012, 06:33pm (GMT+5.5)
पटना।। [नवहिन्दुस्तान संवाददाता] जदयू और भाजपा के रिश्तों में एक बार फिर दरार सामने नजर आने लगी है। इस बार जदयू नेता और एनडीए के संयोजक शरद यादव ने बलवीर पुंज के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है।
रविवार को गुजरात भाजपा के प्रभारी बलवीर पुंज ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का मजबूत उम्मीदवार बताया था। पुँज के इस पर शरद यादव ने गडकरी को नसीहत देते हुए कहा कि वो अपने प्रवक्तताओं के ऊपर लगाम लगा ले। वरना इसका असर गठबंधन पर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक साक्षात्कार के बाद से भाजपा और जदयू के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हुआ था। जिसके बाद से दोनो दलों के रिश्तों में दरार आ गई थी। द इकॉनोमिक टाइम्स को दिए साक्षात्कार में नीतीश ने धर्मनिरपेक्ष छवि के व्यक्ति को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने की वकालत की थी।
भाजपा की ओर से नीतीश के इस बयान को नरेंद्र मोदी पर हमले के तौर पर देखा जाने लगा। जिसके बाद दोनों पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर लगातार जारी है।
[NAVHINDUSTAN DESK]
|
|
|
|
| |
|
|
1 |
2 |
3 |
4 |
| 5 |
6 |
7 |
8 |
9 |
10 |
11 |
| 12 |
13 |
14 |
15 |
16 |
17 |
18 |
| 19 |
20 |
21 |
22 |
23 |
24 |
25 |
| 26 |
27 |
28 |
29 |
30 |
31 |
|
| May 2013 |
|
|