पीएफ खाताधारकों के लिए पासबुक Thursday, 09.05.2013, 12:46am |
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कोई सुप्त खाता नहीं है। हालांकि
कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 के पैरा 72 (6) के प्रावधान के तहत योजना
के किसी सदस्य के खाते को विशेष स्थति में निष्क्रिय खाता करार कर दिया
जाता है। ऐसे सभी निष्क्रिय खातों के निश्चित दावेदार है। |
|
म्यामां के साथ द्विपक्षीय संबंध को बढ़ावा Wednesday, 08.05.2013, 11:52pm |
प्रधानमंत्री
के 2012 में म्यामां के दौरे और म्यामां के राष्ट्रपति की 2011 और 2012
में भारत यात्रा के दौरान दोनों देश रक्षा और सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्र
सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। |
|
मछलीपट्टनम में रॉकेट लांचिंग पैड व मिसाइल परीक्षण केन्द्र की स्थापना का प्रस्ताव Wednesday, 08.05.2013, 11:38pm |
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने मछलीपट्टनम, आंध्र प्रदेश में
रॉकेट लांचिंग पैड सहित एक मिसाइल परीक्षण केन्द्र की स्थापना का
प्रस्ताव रखा है, जिसकी अनुमानित लागत 1200 करोड़ रूपये है। |
|
बाल विवाह निषेध कानून (पीसीएमए) 2006 लागू Wednesday, 08.05.2013, 11:26pm |
सरकार ने
बाल विवाह
निषेध कानून
(पीसीएमए) 2006 को लागू
कर दिया है
जिसमें बाल
विवाह और इससे
संबंधित
विषयों को
गंभीर माना
गया है। यह
कानून 1 नवम्बर,
2007 से प्रभावी
माना जाएगा। |
|
एनएसटीएफडीसी की ''जनजातीय वनवासी सशक्तीकरण योजना'' की शुरूआत Wednesday, 08.05.2013, 11:16pm |
केन्द्रीय जनजातीय कार्य और पंचायती राज मंत्री श्री वी. किशोर चंद्र देव
ने अनुसूचित जनजाति के वनवासियों के आर्थिक उत्थान के लिए आज यहां
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) की
''जनजातीय वनवासी सशक्तीकरण योजना'' की शुरूआत की। |
|
लैंड पूलिंग नीति संबंधी एमपीडी-2021 संशोधन का अनुमोदन Wednesday, 08.05.2013, 11:01pm |
शहरी विकास राज्य मंत्री श्रीमती दीपा दासमुंशी ने आज लोक सभा में एक
प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए)
द्वारा प्रदान की गई सूचना के अनुसार, लैंड पूलिंग नीति संबंधी एमपीडी-2021
संशोधन अनुमोदन कर दिया गया है। दिनांक 18.04.2013 को जारी सार्वजनिक
सूचना के माध्यम से जनता से टिप्पणिया/सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। |
|